फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dee Freeman: 'सिस्तास' फेम डी फ्रीमैन का हुआ निधन, 66 की उम्र में ली अंतिम सांस; कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Sat, 04 Apr 2026 12:49 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dee Freeman Passed Away: अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक बयान में, परिवार ने अपने दुख को जाहिर किया।
विज्ञापन
डी फ्रीमैन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री डी फ्रीमैन का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। टीवी एक्ट्रेस को 'द यंग एंड द रेस्टलेस' और 'सिस्तास' में बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता था। वह 66 साल की थीं। अभिनेत्री के परिवार ने पुष्टि की कि 2 अप्रैल, 2026 को स्टेज 4 फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


परिवार ने दी निधन की जानकारी
डी फ्रीमैन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक बयान में, अभिनेत्री के परिवार ने अपने दुख को जाहिर किया है। परिवार ने फ्रीमैन को उनकी बीमारी के दौरान मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। बयान में कहा गया, 'परिवार की ओर से, हम बहुत दुख के साथ यह खबर आपके साथ शेयर कर रहे हैं कि डी का 2 अप्रैल, 2026 को कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बाद निधन हो गया।'
 
विज्ञापन

इसलिए भावुक थीं अभिनेत्री
इस संदेश में फैंस और शुभचिंतकों को भी धन्यवाद दिया गया। इसमें बताया गया कि फ्रीमैन लोगों से मिले प्यार से बहुत भावुक हो गई थीं।
परिवार ने उन्हें याद करते हुए लिखा 'यह जानकर वह बहुत हैरान और खुश थीं कि कितने लोग उनकी परवाह करते थे और उनके लिए दुआ कर रहे थे।'

डी फ्रीमैन का काम
6 जून, 1959 को लुइसियाना में जन्मी डी फ्रीमैन का मनोरंजन जगत में आने से पहले अलग करियर था। उन्होंने छह साल तक यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स में सेवा की। इसके बाद वह जापान चली गईं, जहां उन्होंने एक रेडियो डीजे के रूप में काम किया। फ्रीमैन ने 1995 में टीवी सीरीज 'कोच' के जरिए ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया। इसके बाद वह 'द एक्स-फाइल्स', 'डेक्स्टर' और 'बोन्स' जैसे शो में नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें