फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर टेलर स्विफ्ट की शादी की तस्वीरें वायरल, ट्रैविस ने फोटो देखकर दिया अजीब रिएक्शन; फैंस को नहीं हुआ यकीन

Fri, 03 Jul 2026 11:25 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Taylor Swift Wedding Viral Photos: हॉलीवुड की चर्चित सिंगर टेलर स्विफ्ट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन तस्वीरों पर उनके होने वाले पति ट्रैविस ने भी रिएक्शन दिया है। क्या सच में सिंगर टेलर ने अपनी शादी की तस्वीरें पब्लिक कर दी हैं? 
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट की शादी तस्वीरें हुईं वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@bertkreischer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और अमेरिकन फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स आज यानी शुक्रवार को मैडिसन स्क्वायर में शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर सुबह-सुबह इनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं। जानिए, क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई। 

क्या है वायरल तस्वीराें का सच? 

विज्ञापन

कॉमेडियन बर्ट क्रेइशर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह दुल्हन बनीं टेलर स्विफ्ट और दूल्हा बने ट्रैविस केल्स के साथ नजर आ रहे हैं। नए शादी-शुदा जोड़े के साथ कॉमेडियन बर्ट ने यह तस्वीर क्लिक करवाई है, पहली बार देखने पर ताे ऐसा ही लगता है। लेकिन इस फोटो पर जब ट्रैविस केल्स ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया तो फैंस को लग गया कि कुछ गड़बड़ है। 
बता दें कि कॉमेडियन बर्ट क्रेइशर ने यह फोटो एआई से बनाई है। टेलर स्विफ्ट की शादी की असल तस्वीरें अभी सामने नहीं आईं।  



विज्ञापन

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के लिए पहुंचने लगे हैं करीबी लोग 
टेलर और ट्रैविस की शादी के लिए उनके करीब दोस्त, परिवार वाले भी पहुंचने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं। इस कपल के करीबी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। टेलर स्विफ्ट की दोस्त सेलेना गोमेज भी अपनी दोस्त की शादी के लिए पहुंच चुकी हैं। 
ट्रैविस केल्स की मां डोना केल्सी भी न्यूयॉर्क शहर पहुंचने के बाद रिहर्सल डिनर के लिए मैडिसन स्क्वायर गार्डन पहुंची हैं। 

शादी को लेकर पूरी हो चुकी हैं तैयारियां
टेलर और ट्रैविस की शादी के लिए मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बड़ा बदलाव किया गया है। एरिना के बाहर क्रू को बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम के लिए जगह तैयार करते हुए देखा गया। एक डिस्को बॉल भी क्रू ने लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस शादी पर 20 मिलियन डॉलर खर्च हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें