फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#StopHateforProfit को मिला सेलेना गोमेज का समर्थन, मार्क जुकरबर्ग से मांगी मदद

Sun, 20 Sep 2020 10:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेलेना गोमेज - फोटो : instagram- @selenagomez
विज्ञापन

गायिका सेलेना गोमेज ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और सीओओ शेरिल सैंडबर्ग पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि फेसबुक और फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम का इस्तेमाल नफरत, गलत सूचना, नस्लवाद और कट्टरता फैलाने के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सेलेना ने अपने संदेश का एक स्क्रीनशॉट फेसबुक अधिकारियों को साझा किया जो उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से भेजा था। इसके साथ ही गोमेज ने लिखा- "यह एक गंभीर समस्या है ... मैं आप दोनों को इसे रोकने में मदद करना चाहती हूं।"

विज्ञापन

किम कार्दशियन - फोटो : file photo
इससे पहले दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्टार्स में से एक किम कार्दशियन (kim kardashian) ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को फ्रीज करने का फैसला लिया था। किम ने सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने जैसे कार्यों के विरोध में ये कदम उठाया था।

कई बड़ी हस्तियां  #StopHateforProfit अभियान का समर्थन कर रही हैं। ये हस्तियां इस अभियान के समर्थन में 24 घंटे तक सोशल मीडिया को बायकॉट कर रही हैं। किम ने ट्विटर पर लिखा था- मुझे अच्छा लगता है कि मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से आपसे सीधे जुड़ सकती हूं लेकिन मैं तब चुप नहीं बैठ सकती, जब ये मंच नफरत फैलाने, दुष्प्रचार करने और गलत जानकारी देने की इजाजत दे रहे हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें