फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rihanna Firing Case: मुश्किल में रिहाना के घर पर फायरिंग करने वाली महिला, अपराधी साबित हुई तो मिलेगी ऐसी सजा

Wed, 11 Mar 2026 01:09 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Rihanna Home Firing Incident Row: पिछले दिनों सिंगर रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के पास एक महिला ने गोलियां चलाईं। अगर आरोपी महिला कोर्ट में दोषी साबित होती है तो उस क्या सजा होगी? जानिए। 

विज्ञापन
सिंगर रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम@badgalriri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर रिहाना के लिए पिछले कुछ दिन डर और घबराहट से भरे रहे। 8 मार्च को उनके घर के बाहर एक महिला ने 10 गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद रिहाना ने अपनी सिक्योरिटी को और बढ़ा दिया। हाल ही में आरोपी महिला की सजा को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 

 

जानबूझकर चलाई गई गोलियां 

पीपल्स मैगजीन के मुताबिक 35 साल की महिला इवाना ऑर्टिज पर रिहाना के घर के पास कथित तौर पर हुई गोलियां चलाने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 गंभीर अपराधों के आरोप भी लगाए गए हैं। रिहाना के वकीलों का कहना है कि यह काम जानबूझकर, सोच-समझकर किया गया था।

पुलिस के अनुसार भी इवाना ऑर्टिज पर सेमीऑटोमैटिक बंदूक से हमला करने के कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी आरोपी महिला को सजा?
अगर सभी आरोपों में इवाना ऑर्टिज दोषी पाई जाती है, तो उसे उम्रकैद हो सकती है। आरोपी महिला की कोर्ट में पेशी 25 मार्च को होगी। लॉस एंजिल्स काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी नाथन जे होचमैन ने इस घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही चेतावनी दी कि हिंसा के ऐसे काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 
आरोपी इवाना ऑर्टिज मंगलवार को अपने वकील और डिप्टी पब्लिक डिफेंडर जमार्कस ब्रैडफोर्ड के साथ कोर्ट में पेश हुईं। वकील ने कहा कि इवाना दोषी नहीं है। बाद में जब महीने के आखिर में इवाना को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया तो वकील ने अपनी दलील को वापस लिया।
सोशल मीडिया पर रिहाना को धमकी भी दी थी
डेली मेल के मुताबिक फायरिंग से कुछ दिन पहले इवान्ना ऑर्टिज ने फेसबुक पर रिहाना के लिए गाली-गलौज वाला मैसेज पोस्ट किया था। अपनी एक फोटो शेयर करते हुए, उसने लिखा था- क्या तुम वहां हो? क्योंकि मैं इंतजार कर रही थी। तुम मुझसे सीधे कुछ कहो, ना कि चुपके से मेरे बारे में कुछ कहो।’ आगे भी इवान्ना ने कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर की, जिसे देखकर लगा कि वह रिहाना को लेकर कुछ प्लान कर रही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें