सिंगर रिकी मार्टिन और उनके पति यवार युसफ
फेमस अमेरिकी सिंगर रिकी मार्टिन और उनके पति यवार युसफ लुसिया नाम की एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं, रिकी मार्टिन ने इंस्टाग्राम पर इस बात की घोषणा की। उन्होंने बेबी गर्ल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह हमारे लिए काफी अनमोल समय है। हम इस बात का इंतजार भी नहीं कर पा रहे हैं कि ये प्यारी सी बच्ची हमारी दुनिया को कहां ले जाएगी।
इससे पहले दोनों 10 साल के जुड़वा बेटों की परवरिश भी कर रहे हैं जिनका नाम माटेओ और वैलेंटिनो है।
बता दें रिकी मार्टिन समलैंगिक है, और उनका दो साल से युसफ के साथ अफेयर चल रहा था। 46 वर्षीय रिकी ने 2016 में युसफ से डेटिंग शुरू की थी। रिकी और युसफ ने नवंबर में सगाई की थी और पिछले साल की शुरुआत में एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान रिकी ने अपनी शादी की घोषणा की थी।
रिकी मार्टिन इंटरनेशनल सिंगर हैं और वे दो बार ग्रैमी अवार्ड भी जीत चुके हैं। उन्हें लैटिन अमेरिका के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में भी जाना जाता है। उनकी लड़कियों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
खबरों की मानें तो रिकी मार्टिन ने एक समय पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट किया था।