फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ का हो गया तलाक, शादी के आठ महीने बाद से रह रहे थे अलग

Wed, 29 Jan 2020 01:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Miley Cyrus - फोटो : instagram
विज्ञापन

शादी के आठ महीने के बाद से अलग रह रहे सिंगर माइली साइरस और एक्टर लियाम हेम्सवर्थ ने आखिरकार तलाक ले लिया है। लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने तलाक की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया।

विज्ञापन


माइली के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा गया था कि माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। हालांकि दोनों ने इस बात को माना कि ये शादी रिश्ते में चीटिंग की वजह से नहीं टूटी है।

लियाम ने अगस्त 2019 में "आपसी मतभेद" का हवाला देते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी। इससे पहले, बेवफाई की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, माइली ने कहा था, "मैं कुछ भी स्वीकार कर सकती हूं लेकिन यह मानने से इंकार करती हूं कि मेरी शादी धोखा देने के कारण खत्म हुई।
विज्ञापन


बता दें कि माइली इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वह बाइसेक्शुअल हैं और महिलाओं की तरफ भी आकर्षित होती हैं। माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो माइली टेलीविजन सीरिज 'ब्लैक मिरर' के पांचवें सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस शो के पांचवें सीजन की घोषणा की है। माइली साइरस दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। उनके स्टाइल और गानों को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा माइली को उनकी एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें