फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप को शादी में बदलेंगी गायिका एम्मा

Tue, 25 Dec 2012 05:22 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
गायिका एम्मा बंटन ने अपने मंगेतर जेड जोन्स के साथ अगले साल वसंत ऋतु के दौरान विवाह के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला किया है। यह शादी फरवरी में होगी। 36 साल की हो गईं एम्मा बंटन एक दशक से भी अधिक समय से जोन्स के साथ रिश्ता बनाए हुए हैं। इन दोनों के दो बेटे भी हैं। वह अभी तक लिव इन रिलेशनपिश में रह रही हैं।
विज्ञापन


वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि जोन्स मानते हैं कि क्रिसमस पर शादी की तारीख और जगह तय करना उचित रहेगा। सूत्र ने बताया कि वे नए साल पर निमंत्रण भेजने के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं और ऐसा लगता है कि वे वसंत ऋतु में शादी करेंगे। यह दोनों ही अब अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें