फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drake: क्या सिंगर ड्रेक ने निभाया मॉडल से किया वादा? डेटिंग शो की विनर पिंकच्यु ने उठाया सच से पर्दा

Wed, 12 Aug 2026 09:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Drake Kept Promise To Model Pinkchyu: बीते दिनों एक डेटिंग शो में हॉलीवुड सिंगर ड्रेक की मुलाकात पिंकच्यु नाम की माॅडल से हुई। इस लड़की ने यह शो भी जीता। शो में ड्रेक ने एक वादा पिंकच्यु से किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। इस बारे में मॉडल पिंकच्यु ने ही जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
सिंगर ड्रेक और मॉडल पिंकच्यु - फोटो : इंस्टाग्राम@pinkchyu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक डेटिंग शो को लेकर पिछले दिनों सिंगर ड्रेक चर्चा में रहे। उन्होंने एक लाइव शो में 20 महिलाओं को डेट किया, इनमें से एक मॉडल पिंकच्यु विनर बनीं। पिंकच्यु से ड्रेक ने कहा कि वह उनकी कोई एक ख्वाहिश पूरी करेंगी। इस पर पिंकच्यु ने एक घर की डिमांड की। ड्रेक ने उन्हें घर दिलाने का वादा किया। अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है। 

सिंगर ड्रेक कब पूरा करेंगे अपना वादा? 

  • कंटेंट क्रिएटर और मॉडल पिंकच्यु ने टीएमजेड से बातचीत में कहा, ‘ड्रेक अपनी बात पूरी करने वाले हैं और उन्हें बस एक घर चुनना है, बाकी पेमेंट ड्रेक करेंगे।
  • आगे पिंकच्यु कहती हैं, ‘डेटिंग शो में ड्रेक ने मेरे कहने पर कुत्ते की तरह भौंकने की आवाज निकाली। मैंने शो जीता भी लेकिन हमारे बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं बना। 
  • पिंकच्यु ने बताया कि ऑफ्टर पार्टी में उनकी ड्रेक से अच्छी बातचीत हुई। 
  • इसके अलावा पिंकच्यु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मां को बताती हैं कि ड्रेक उन्हें घर दिलवाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर ड्रेक और मॉडल पिंकच्यु - फोटो : इंस्टाग्राम@pinkchyu
ड्रेक की फैन क्यों नहीं है पिंकच्यु? 
पिंकच्यु ने इंटरव्यू में बताया कि वह ड्रेक को पसंद करती हैं लेकिन उनके म्यूजिक की बहुत बड़ी फैन नहीं हैं। ड्रेक के डेटिंग शो में जाने की वजह से प्रोफेशनल भी पिंकच्यु को फायदा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। वह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी आगे कुछ करने का सपना देखती हैं। 

ड्रेक और पिंकच्यु का डेटिंग शो क्यों चर्चा में आया था? 

  • शो में ड्रेक का ध्यान गॉथ स्ट्रीमर पिंकच्यु ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया था, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।
  • इसी शो में पिंकच्यु के कहने पर ड्रेक ने कैमरे पर भौंकने की आवाज निकाली। इसे लेकर बाद में सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई। 
  • बता दें कि 39 साल के ऑब्रे ड्रेक ग्राहम यानी ड्रेक एक पॉपुलर कनाडाई रैपर, गायक और गीतकार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रेक की कुल संपत्ति लगभग 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3 हजार 810 करोड़ रुपये) है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें