फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकीरा और बर्ना बॉय 2026 FIFA वर्ल्ड कप में बिखेरेंगे जलवा, ओपनिंग सेरेमनी में 'Dai Dai' का चलेगा जादू

Fri, 05 Jun 2026 10:55 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

FIFA World Cup 2026: शकीरा और बर्ना बॉय 2026 FIFA वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। दोनों एक साथ 'Dai Dai' गाने पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
शकीरा और बर्ना बॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरिया के मशहूर सिंगर बर्ना बॉय 2026 FIFA वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में एक साथ परफॉर्म करने जा रहे हैं। FIFA ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। दोनों कलाकार कई अन्य बड़े ग्लोबल स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करेंगे।

विज्ञापन

'Dai Dai' गाना और वीडियो
शकीरा और बर्ना बॉय FIFA 2026 के ऑफिशियल गाने 'Dai Dai' पर काम कर रहे हैं। इसका ऑडियो पहले ही 16 मई को रिलीज हो चुका है। इस गाने के वीडियो को मियामी में शूट किया गया है। वीडियो में शकीरा मैक्सिको सिटी के मशहूर 'एंजल ऑफ इंडिपेंडेंस' के ऊपर खड़ी दिखाई देंगी और रेगिस्तान में अफ्रीकी बच्चों के साथ डांस करती नजर आएंगी। इसके बाद बर्ना बॉय की एंट्री होगी।

शकीरा इससे पहले भी फुटबॉल वर्ल्ड कप के सुपरहिट गाने 'वाका वाका' (Waka Waka) से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की खास बातें
यह टूर्नामेंट 11 जून 2026 से मैक्सिको सिटी स्टेडियम में शुरू होगा। शकीरा 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप के इतिहास के पहले 'फाइनल हाफ-टाइम शो' में भी मेन आर्टिस्ट के रूप में परफॉर्म करेंगी। FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में किया जा रहा है।

FIFA का सबसे बड़ा म्यूजिक एल्बम
FIFA 2026 के लिए एक खास एल्बम तैयार किया गया है, जिसमें 18 गाने हैं। इसे आज 5 जून को रिलीज किया जा रहा है। इस एल्बम में दुनिया भर के अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल (जैसे K-पॉप, एफ्रोबीट्स, लैटिन और हिप-हॉप) के बड़े कलाकारों को शामिल किया गया है-
  • लिसा, अनिता और रेमा- 'गोल्स' गाने पर एक साथ नजर आएंगे।
  • फ्यूचर और टायला- 'गेम टाइम' (Game Time) गाना गाएंगे।
  • मेजर लेजर, नेली फर्टाडो और डेविडो- 'नो प्लेस लाइक होम' गाने में शामिल हैं।
  • आयरा स्टार और लैटो- 'शो मी' गाने में दिखेंगे।
विज्ञापन

सरप्राइज एंट्री
इस शानदार लिस्ट में मशहूर इंटरनेट पर्सनैलिटी IShowSpeed का नाम भी शामिल है, जो 'चैंपियन' नाम के ट्रैक पर परफॉर्म करेंगे। इनके अलावा स्टॉर्मजी, द रोलिंग स्टोन्स और डैडी यांकी जैसे दिग्गज कलाकार भी इस एल्बम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: 'मेरी सबसे प्यारी मां दुलारी', अनुपम खेर ने मां को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; लिखा- 'हर जन्म में आपका बेटा...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें