फिल्मकार जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार' के अगले संस्करण में दर्शकों को और अधिक चौंकाने वाले दृश्य देखने को मिल सकते हैं। कैमरन ने फिल्म के कुछ दृश्य पानी के अंदर फिल्माने की योजना बनाई है।
इस फिल्म के निर्माता जॉन लैंड्यु के मुताबिक, इन दृश्यों को आकर्षक दिखाने के लिए इन्हें यूनान की पौराणिक कथाओं में उल्लेखित काल्पनिक ग्रह पैंडोरा के गहरे समुद्र में फिल्माया है।
फिल्म की कहानी लिखने में व्यस्त कैमरन इस परियोजना का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को अवतार का यह सीक्वल अच्छा लगेगा।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, कैमरन ने कहा, "मैं इससे गहराई से जुड़ा हुआ हूं और फिलहाल पैंडोरा में रह रहा हूं। यह वो जगह है जहां आप सोचना शुरू करते हैं जिसे आप जहन में आता महसूस करते हैं।
तब आपको गति मिलती है। यह आनंददायक हो जाता है। तब किरदार आपसे बात करता है और वह खुद को लिखता है। मैं बिल्कुल उसके करीब हूं। यह जल्द बन रही है।"
'अवतार' का अगला संस्करण 2015 में प्रदर्शित होने की संभावना है।