कौन हैं बेनी ब्लैंको और सेलेना गोमेज
बेंजामिन जोसेफ लेविन, जिन्हें पेशेवर रूप से बेनी ब्लैंको के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता हैं। उन्हें सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम द्वारा 2013 का हैल डेविड स्टारलाईट पुरस्कार मिला है। सेलिना मारी गोमेज एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका है। सेलेना डिज्नी चैनल के एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन धारावाहिक 'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' में एलेक्स रूसो की भूमिका के लिए जानी जाती है। सेलेना ने 'सिंड्रेला स्टोरी', 'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस: द मूवी' और 'प्रिंसेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम' जैसी मुख्य और टेलीविजन फिल्मों में भी अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जीवन से जुड़ी खास महिलाओं को किया सम्मान, शेयर की बचपन की तस्वीरें; लिखा- 'मेरी दुनिया...'