फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे नहीं चाहिए कोई ब्वॉयफ्रेंड: सेलेना

Sun, 17 Mar 2013 05:08 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने कहा कि वह अपने अकेलेपन से बहुत खुश हैं। उन्हें इस समय कोई नया दोस्त या ब्वॉयफ्रेंड नहीं चाहिए। सेलेना इन दिनों सिंगल हैं।
विज्ञापन


सेलेना ने कहा कि वैसे तो वह बहुत रूमानी स्वभाव की हैं लेकिन फिलहाल उन्हें किसी साथी की तलाश नहीं है। गोमेज ने बीते जनवरी माह में गायक जस्टिन बीबर के साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया। वे दोनों दो सालों से साथ थे।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गोमेज ने कहा, "मैं काफी रूमानी स्वभाव की हूं। मैं रिश्तों में भरोसे की बात को लेकर खुले विचारों वाली बनना चाहती हूं, लेकिन आपको अपनी सुरक्षा भी खुद ही करनी होती है। किसी अच्छे साथी को पाकर मुझे खुशी होगी लेकिन फिलहाल मैं किसी की तलाश में नहीं हूं।"
विज्ञापन


गोमेज कहती हैं कि लोकप्रिय और मशहूर होने के नाते एक इंसान को अपने रिश्तों के बारे में सतर्क रहना पड़ता है। वह जल्द ही फिल्म 'स्प्रिंग ब्रेकर्स' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें