सेलेना गोमेज हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री और गायिका हैं, जिन्होंने अब अपने नाम एक और नया इतिहास दर्ज कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स बनाने की लिस्ट में सबसे ऊपर अब सेलेना का नाम है। अब वह इंस्टाग्राम पर पहली ऐसी महिला बन चुकी हैं, जिनके पास सर्वाधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। इससे पहले यह किताब काइली जेनर के पास था।