फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके शॉन कॉनरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन

Sat, 31 Oct 2020 07:11 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, लंदन
विज्ञापन
सीन कॉनेरी जेम्स बॉण्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके अभिनेता शॉन कॉनरी का 90 वर्ष की उम्र में बहामस में निधन हो गया। उन्होंने सात फिल्मों में बॉन्ड का किरदार निभाया था। शॉन को ऑस्कर, बाफ्टा और तीन गोल्डन ग्लोब सहित कई पुरस्कार मिले थे। उनके बेटे जैसन कॉनेरी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। 

विज्ञापन




बॉन्ड के अलावा सर शॉन कॉनरी ने द अनटचेबल्स, द हंट फॉर रेड अक्टूबर, इंडियाना जोंस, द लास्ट क्रूसेड और द रॉक में यादगार भूमिकाएं निभाई थीं। सर शॉन को 'द अनटचेबल्स' के लिए पहली बार 1988 में ऑस्कर मिला था। इस फिल्म में उन्होंने आइरिश पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इसी साल अगस्त में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।


कॉनरी को सन 2000 में हॉलीरूड पैलेस में ब्रिटेन की महारानी द्वारा नाइटहुड की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। 

अभिनय के बाद कॉनेरी ने लंबे समय तक स्कॉटलैंड की आजादी का समर्थन करने वाली राजनीतिक पार्टी का साथ भी दिया था। स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री निकोला स्टर्गन ने सीन कॉनेरी के देहांत को निजी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि देश ने अपना एक प्यारा बेटा खो दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में एक सर्वेक्षण किया गया था कि जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं में से सबसे पसंदीदा कौन है? इसमें सर शॉन कॉनरी पहले नंबर पर रहे थे। कॉनरी (Sean Connery) को 44 फीसदी वोट मिले। 32 फीसदी वोट के साथ टिमोथी डाल्टन को दूसरा नंबर और 23 फीसदी वोट के साथ पियर्स ब्रॉसनन को तीसरा स्थान मिला था।

इन फिल्मों में बने थे 007

  • डॉक्टर नो
  • फ्रॉम रशिया विथ लव
  • गोल्डफिंगर
  • थंडरबॉल
  • यू ओनली लिव ट्वाइस
  • ऑन हर मैजिस्टीज सीक्रेट सर्विस
  • डायमंड्स आर फॉरेवर

गैर बॉन्ड फिल्में

  • मरीन
  • मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस
  • द मैन हु वुल्ड बी किंग
  • द नेम ऑफ़ द रोज
  • हाईलैंडर
  • इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रुसेड
  • द हंट फॉर रेड अक्टूबर
  • ड्रैगनहार्ट
  • द रॉक
  • एंड फाइंडिंग फोरेस्टर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें