फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्कूबी डू' के सह- निर्माता केन स्पीयर्स का निधन

Tue, 10 Nov 2020 01:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'स्कूबी डू' के सह-निर्माता केन स्पीयर्स का निधन।
  • 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
विज्ञापन
केन स्पीयर्स का निधन - फोटो : Twitter: @fandom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज 'स्कूबी डू' के सह निर्माता केन स्पीर्स का निधन हो गया। केन की उम्र 82 साल थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक उनके बेटे केविन ने वैराइटी और द हॉलीवुड रिपोर्टर को इस बात की जानकारी दी है।  केविन ने बताया कि केन का निधन लुई बॉडी डिमेंशिया से जुड़ी जटिलताओं के चलते हुआ है।

विज्ञापन


केविन ने कहा, 'केन को हमेशा उनकी बुद्धि, उनकी कहानियों, परिवार के प्रति निष्ठा और मजबूत नैतिक कार्यों के लिए याद किया जाएगा। केन ने न केवल अपने परिवार पर एक छाप छोड़ी है, बल्कि उन्होंने कई लोगों के जीवन को ‘स्कूबी-डू’ के सह-निर्माता के रूप में छुआ है। जीवन भर केन हमारे लिए एक आदर्श रहे हैं और वह हमारे दिलों में बसते रहेंगे।' स्पीयर्स के परिवार में उनके दो बेटे केविन और क्रिस उनकी पत्नियां, पांच पोते और उनके तीन पर पोते-पोतियां हैं।
 
 

स्पीयर्स का जन्म 12 मार्च1938 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने 1969 की एनिमेटेड सीरीज ‘स्कूबी-डू’ जो रूबी के साथ बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने 'डायनोमुट', 'जबरजॉ' ‘फांगफेस,’ ‘मिस्टर टी,’ और ‘सेक्टॉर’ जैसी सीरीज भी बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फराह खान ने अदा किया दोस्ती का फर्ज, सलमान खान के शो में जाने से पहले खत्म की इस सीरीज की शूटिंग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें