फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लैक विडो' का पहला पोस्टर रिलीज, सुपरहीरो के अवतार में नजर आईं स्कारलेट जोहानसन

Mon, 26 Aug 2019 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Black Widow - फोटो : social media
विज्ञापन

इस साल जुलाई महीने में मार्वेल स्टूडियोज ने अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स का एलान किया था। हॉलीवुड की फिल्मों 'आयरन मैन 2' और 'द एवेंजर्स' में मार्वेल कॉमिक्स का प्रसिद्ध चरित्र 'ब्लैक विडो' भी इसी प्रोजेक्ट में से एक था। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन


ब्लैक विडो के इस नए पोस्टर में स्कारलेट जोहानसन अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। स्कारलेट ने सुपरहीरो किरदार के लिए जो कॉस्टयूम पहना है वह कमाल का है। फिल्म ब्लैक विडो 1 मई 2020 को रिलीज होगी। पोस्टर में फिल्म के अन्य प्रमुख किरदार भी हैं, जिनमें फ्लोरेंस, रशेल वीज और डेविड हार्बर शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर स्कारलेट डिज्नी मार्वल स्टूडियो की आने वाली फिल्म ब्लैक विडो के लिए हैरतअंगेज कीमत ले रही हैं। फोर्ब्स लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में स्कारलेट पहले नंबर पर हैं। पिछले साल उनकी कमाई लगभग 56 मिलियन डॉलर्स यानि लगभग 400 करोड़ के करीब आंकी गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें