फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्वेल स्टूडियोज की इस फिल्म का हुआ खुलासा, अभिनेत्री ने दी अपने किरदार के बारे में जानकारी

Sun, 05 Apr 2020 01:29 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
द इटरनल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। लोगों के पास कोरोना वायरस के अलावा बात करने का कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। ऐसे में मार्वेल सिने यूनिवर्स (एमसीयू) के प्रशंसकों को बात करने का एक नया मौका मिल गया है। मार्वल स्टूडियोज की आने वाली फिल्म 'द एटर्नल्स' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सलमा हायेक ने अपने किरदार के बारे में हल्का सा खुलासा करके लोगों को अलग-अलग चर्चा करने का जरिया दे दिया है।

विज्ञापन


खबरों के अनुसार सलमा हायेक मार्बल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। वे कहती हैं, '53 साल की उम्र में आखिरकार मैं एक सुपरहीरो बन ही गई। मार्वेल की अगली फिल्म में मैं 'अजाक' का किरदार निभा रही हूं, जो बहुत सारे सुपरहीरोज की मुखिया है। वह ऐसे लोगों पर राज करती है, जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। सिर्फ एंजेलिना जोली को छोड़कर। क्योंकि एंजेलिना तो एक सुपर हीरो बनने के लिए ही पैदा हुई हैं।'

विज्ञापन

'द एटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों की ज्यादातर जानकारी बहुत गुप्त रखी जाती है, लेकिन फिर भी सलमा ने इस फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए कहा, 'यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसके पास बहुत सारी अलौकिक शक्तियां हैं। उन शक्तियों में वह कभी फिट नहीं हो पाती।' बता दें कि 'अजाक' जैक किर्बी का बनाया हुआ एक किरदार है, जिसको पहली बार 1976 में देखा गया था। इस किरदार में बहुत सारी अलग तरह की शक्तियां हैं, जो बाकी एटर्नल्स से उसे अलग करती हैं। 

मार्वेल स्टूडियोज की इस फिल्म में हॉलीवुड सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन कलाकारों में सलमा हायेक के साथ एंजेलिना जोली, बैरी केघम, ब्रायन टाइरी हेनरी, गेमा चैन, किट हैरिंग्टन, कुमेल नंजियानी और रिचर्ड मैडम मुख्य हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 2021 में 12 जनवरी को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें