फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी को आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा मानती हैं सलमा हायेक, अभिनेत्री का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Thu, 08 Oct 2020 03:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमा हायेक का पोस्ट वायरल - फोटो : Instagram- @lmahayek
विज्ञापन

अमेरिका की ग्लैमरस एक्ट्रेस, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर अभिनेत्री सलमा हायेक  (Salma Hayek) का एक ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर मां लक्ष्मी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'जब मैं अपनी आंतरिक सुंदरता से जुड़ना चाहती हूं तो मैं मां लक्ष्मी पर अपना ध्यान केंद्रित करती हूं। जो हिंदू धर्म में धन, सौभाग्य, प्रेम, सुंदरता, माया, आनंद और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। उनकी छवि मुझे बहुत खुशी देती है और खुशी कहीं न कहीं आंतरिक सुंदरता का रास्ता है।'

विज्ञापन


सलमा का ये पोस्ट वायरल हो गया है। सलमा ने मां लक्ष्मी को अपनी आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा देने वाला कहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व के दूसरे देशों में रहे लोगों को काफी प्रभावित करती है।

विज्ञापन

सलमा के इस पोस्ट को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। सलमा की इस पोस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस बिपासा बसु ने उनके इस पोस्ट पर अद्भुत कमेंट किया साथ ही हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- लगता है कि सलमा हायेक अर्बन नक्सलों या जेएनयू, जाधवपुर गैंग से अभी तक मिली नहीं हैं। 

बता दें, सलमा को हॉलीवुड फिल्म ‘फ्रीडा’ के लिए जाना जाता है। मैक्सिको की अभिनेत्री सलमा हायेक अगर फिल्मी दुनिया में काम नहीं कर रही होतीं तो शायद आज वह एक अंतरिक्ष यात्री होतीं। सलमा ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ चल रही मुहिम #MeToo हॉलीवुड प्रोड्यूरस हार्वे वीन्स्टीन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें