फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिन बीबर के आने से पहले ही एयरपोर्ट पहुंचे सलमान के 'बॉडीगार्ड'

Mon, 08 May 2017 06:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर शेरा
विज्ञापन
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर मुंबई में होने वाले उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट के चलते आज भारत आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा उनकी सिक्युरिटी का जायजा लेने पहुंचे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा को मुंबई में जस्टिन बीबर की सिक्युरिटी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतने बड़े ग्लोबल स्टार की सुरक्षा के लिए सलमान खान के सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड को रखा गया है। शेरा पिछले 20 सालों से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं।
विज्ञापन


खबर ये भी है कि जस्टिन बीबर के शो को खुद सलमान खान होस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा शो में सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म कर सकती है। जस्टिन बीबर के भारत पहुंचने से पहले ही वो सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। कभी अपनी सुरक्षा को लेकर तो कभी अपनी डिमांड लिस्ट क लेकर। 10 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उनका लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें