फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टर्मिनेटर' एक्टर आरनॉल्ड के नए नाम का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Sat, 22 Jun 2019 06:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
arnold schwarzenegger - फोटो : social media
विज्ञापन
फिल्म 'स्टाइल' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले साहिल खान एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में एक महिला बच्चों को अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का नाम पढ़ना सिखा रही है। लेकिन महिला उनके नाम को पढ़ने में गलती कर रही है। महिला श्वार्जनेगर को सुभाष नगर पढ़ रही है। महिला का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


साहिल खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- मेरी अंग्रेजी बहुत खराब है। काश मैंने और पढ़ाई की होती। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। हालांकि साहिल को ऐसा वीडियो शेयर करने के लिए लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा- सर, आप एक लोकप्रिय सेलेब हैं, दुनिया भर के लोग आपको फॉलो करते हैं। आपके पोस्ट लोगों के जीवन और मानसिकता पर प्रभाव डालते हैं। इसका मजाक उड़ाने के बजाय आपको हमारे शैक्षिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि एक बेहतर और शिक्षित समाज बने।
विज्ञापन


बात करें अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की तो उन्हें कॉनन द बर्बरियन (Conan the Barbarian) और 'द टर्मिनेटर' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। बॉडी बिल्डिंग के दिनों में उन्हें "ऑस्ट्रियन ओक" और "स्टायरियन ओक" नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें