फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स सीरीज' से कैप्टन अमेरिका का सफर खत्म, विदाई समारोह में भावुक हुए आयरन मैन

Mon, 08 Oct 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्म 'सीविल वॉर' और 'एवेंजर्स सीरीज' में दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कैप्टन अमेरिका के फैंस के लिए बुरी खबर है। इन दिनों 'एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर' के चौथे सीक्वल की तैयरियां जोरों पर चल रही हैं। इसके अगले साल तक रिलीज होने की संभावाना है। इस बीच फिल्म में कैप्टन अमेरिका का किरदार करने वाले हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस का सफर यहीं खत्म हो गया है। 
विज्ञापन

बीते दिनों 'एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर' के चौथे सीक्वल को लेकर क्रिस इवांस के बारे में इस तरह की खबरें थीं कि एवेंजर्स सीरीज में उनका यह आखिरी सफर है। इसके बाद वह इस फिल्म नजर नहीं आएंगे। इवांस ने बीते दिनों इस फिल्म के अपने आखिरी शेड्यूल को खत्म कर दिया था। इसके बाद रविवार को एवेंजर्स सीरीज की पूरी स्टार कास्ट ने मिलकर उन्हें फेयरवेल दिया।

फेयरवेल में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, रयान रेनॉल्ड्स और ड्वेन जॉनसन सहित हॉलीवुड के कई सितारों ने भी क्रिस इवांस को निजी तौर पर मैसेज करके उन्हें एवेंजर्स सीरीज में उनके खास योगदान के लिए बधाई दी। वहीं एवेंजर्स सीरीज में आयरन मैन की भूमिका निभाने वाले और क्रिस इवांस के साथ दोस्त रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। 

 
विज्ञापन

आपको बता दें कि एवेंजर्स सीरीज में रॉबर्ट डॉनी जूनियर और क्रिस इवांस के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह दोनों विदेश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बता दें कि इवांस पहली बार साल 2010 में मार्वल सीरीज में कास्ट हुए थे। उन्होंने 2016 के कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर, साथ ही साथ कई टीम अप फिल्मों सहित तीन कैप्टेन अमेरिका की फिल्मों में काम किया है। एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर का चौथा सीक्वल अगले साल मई में रिलीज होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें