फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्वेल के बाद अब इनके लिए रूसो ब्रदर्स बनाएंगे सुपरहीरो फिल्म, कोरोनाकाल में चुस्त हो रही पटकथा

Thu, 09 Apr 2020 09:35 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • रूसो ब्रदर्स नेटफ्लिक्स की एक सुपरहीरोज फिल्म का जिम्मा उठाने जा रहे हैं
  • यह फिल्म साल 2021 या फिर 2022 में रिलीज हो सकती है
विज्ञापन
Russo Brothers - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की अपनी सुपरहीरोज फिल्मों के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों का नजरिया बदलने के बाद फिल्म निर्देशक रूसो ब्रदर्स नेटफ्लिक्स की एक सुपरहीरोज फिल्म का जिम्मा उठाने जा रहे हैं। सुपरहीरोज वाले इस प्रोजेक्ट का नाम 'पास्ट नाइट' है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म साल 2021 या फिर 2022 में रिलीज हो सकती है। पहले की योजना के अनुसार फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी के मौसम में शुरू होनी थी। लेकिन, कोविड 19 के चलते अभी यह योजना स्थगित कर दी गई है। फिल्म की स्क्रिप्ट को इस अतिरिक्त समय में और तराशा जा रहा है। 

विज्ञापन

Russo Brothers - फोटो : amar ujala mumbai
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो पूर्व सुपरहीरो मिडनाइट कानून को अपने हाथ में लेने के चलते 65 साल की सजा काट रहा है। हालांकि वह जेल से जल्दी छूट जाता है। वह अपने पुराने दुश्मनों से बदला लेना चाहता है साथ ही पुलिस वालों की उनके मिशन में मदद करता है। फिल्म में अभी कौन सा कलाकार इस सुपरहीरो का किरदार निभाएगा इसका फैसला नहीं किया गया है। हालांकि कुछ कलाकारों के नामों पर चर्चा चल रही है। सामने आए नामों में अर्नाल्ड श्वार्जनेगर का नाम मुख्य किरदार के लिए सामने आ रहा है वहीं क्रिस पाइन डिटेक्टिव के किरदार में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा मेकर्स को यह भी निश्चित करना है कि शो में रोज नॉर्थकट, क्लो वोल्फ और कैप्टन एवरेट गार्डनर के रोल्स के लिए वे किनका चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

Russo Brothers - फोटो : amar ujala mumbai
रूसो ब्रदर्स का नेटफ्लिक्स के साथ यह तीसरा प्रोजेक्ट है। इनका पहला प्रोजेक्ट एक एनिमेटड सीरीज है जो कि मशहूर कार्ड गेम मैजिक:द गैदरिंग पर आधारित है। वहीं दूसरा प्रोजेक्ट एक्सट्रैक्शन है जिसके निर्माता भी रूसो ब्रदर्स ही हैं। फिल्म की कहानी जो रूसो ने लिखी है। 'एक्सट्रैक्शन' वहीं फिल्म है जो पहले ढाका के नाम से बन रही थी और जिसमें मनोज बाजपेयी के भी काम करने को लेकर बड़े चर्चे रहे। हालांकि, अमर उजाला से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने इससे इन्कार किया था। 

पढ़ें: अरहान को लेकर रश्मि देसाई का खुलासा, बताया बिग बॉस 13 खत्म होने बाद मैसेज पर हुई बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें