फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिज्नी कैरेक्टर मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्टिस्ट रूसी टेलर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

Sun, 28 Jul 2019 01:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रूसी टेलर - फोटो : instagram
विज्ञापन
डिज्नी के कैरेक्टर मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्टिस्ट रूसी टेलर का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष की थीं। वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ Bob Iger ने ट्विटर पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। टेलर का निधन शुक्रवार को कैलिफोर्निया स्थित ग्लेनडेल में हुआ। 
विज्ञापन


बॉब ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, 'रूसी टेलर के गुजरने के साथ ही मिनी माउस ने अपनी आवाज खो दी है। मिनी और रूसी ने 30 से अधिक सालों तक दुनियाभर में लोगों के मनोरंजन किया है। एक ऐसा पार्टनरशिप जिसने मिनी को ग्लोबल आइकन बना दिया और रूसी को डिज्नी का लीजेंड जिन्हें उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं।'

1928 में नवंबर महीने की 18 तारीख को 'स्टीमबोट विले' नाम की फिल्म में मिकी माउस पहली बार नजर आया था। पहले वॉल्ट डिजनी ने चूहे के इस नए कैरेक्टर का नाम मॉर्टिमर रखा था, जो उनकी वाइफ लिलियन को पसंद नहीं आया। बाद में नाम बदल कर मिकी माउस रख दिया गया। 1946 से डिजनी के म्युजिशियन और एक्टर जिमी मैक डॉनल्ड मिकी की आवाज बने। मिकी माउस शुरुआत में ब्लैक एंड व्हाइट था, जिसे 1935 में कलर्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें