फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनार्डो और रॉबर्ट डि नीरो के फैंस के लिए खुशखबरी, ऐसे कर सकते हैं अभिनेताओं की आगामी फिल्म में एक्टिंग

Thu, 16 Apr 2020 02:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो और रॉबर्ट डि नीरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड के दिग्गज सितारों में शुमार लियोनार्डो डिकैप्रियो और रॉबर्ट डि नीरो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लियोनार्डो डिकैप्रियो और रॉबर्ट डि नीरो के साथ उनके फैंस उनकी आगामी फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' में काम कर सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में हर कोई इसके खिलाफ जारी जंग में मदद के लिए आगे आ रहा है। इस बीच फैंस को आर्थिक मदद के लिए आगे लाने के लिए एक नायाब तरीका अपनाया गया है। लियोनार्डो ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। लियोनार्डो ने जानकारी दी कि फैंस को http://www.allinchallenge.com साइट पर जाकर आर्थिक मदद करनी होगी। वहीं इस राशि से अमेरिका के जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस 'ऑल इन चैलेंज' को आगे बढ़ाने के लिए लियोनार्डो ने दो और सितारों को भी टैग किया और इस चैलेंज को अपनाने की बात कही।
 
बता दें कि  मार्टिन स्कोरसेस निर्देशित फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' में उन फैंस को वॉक- ऑन रोल मिल सकता है, जो कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद करेंगे। वहीं लकी विनर को फिल्म के निर्देशक, स्टारकास्ट सहित इसके वर्ल्ड प्रीमियर में भी हिस्सा लेना का मौका मिलेगा। याद दिला दें कि 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' डेविड ग्रान की किताब पर आधारित फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें