फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'बैटमैन' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने, जानिए कौन से महीने से होगी शुरुआत

Fri, 21 Aug 2020 12:23 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सितंबर से होगी 'बैटमैन' की शूटिंग एक बार फिर शुरू।
  • रॉबर्ट पैटिनसन नजर आएंगे मुख्य किरदार में।
विज्ञापन
Robert Pattinson - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों और बड़ों के बीच मशहूर सुपरहीरो बैटमैन पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। निर्देशक मैट रीव्स (Matt Reeves) की आने वाली फिल्म 'द बैटमैन' की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। लेकिन अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग एक बार फिर से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग अब सितंबर से यूके में शुरू होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू कर दी गई थी लेकिन कोरोना वायरस के फैलने की वजह से इसकी शूटिंग को रोक दिया गया था। फिल्म की शूटिंग अगले महीने में वॉर्नर ब्रॉस के यूके स्थित स्टूडियो में शुरू होने वाली है। फिल्म के निर्देशक मैट रीव्स के मुताबिक अभी इस फिल्म की तीन महीने की शूटिंग बाकी है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।


मेकर्स फिल्म की शूटिंग को साल के अंत तक खत्म करना चाहते हैं। जिससे 2021 रिलीज होने के लिए फिल्म पूरी तरह से तैयार रहे। क्रू मेंबर्स फिल्म का सेट इस महीने में तैयार कर लेंगे। बता दें कि फिल्म से रॉबर्ट पैटिनसन का फर्स्ट लुक फरवरी में रिलीज किया गया था।
विज्ञापन


रॉबर्ट पैटिनसन से पहले क्रिस्चन बेल बेन अफ्लेक और जॉर्ज क्लूनी जैसे कलाकार बैटमैन का किरदार निभा चुके हैं। बैटमैन में जोई क्रैविट्स (Zoe Kravitz) कैटवूमेन के किरदार में, पॉल डैनो (Paul Dano) रिडलर के किरदार में, ऐंडी सरकिस (Andy Serkis) अल्फ्रेड पेनीवर्थ के किरदार में, कॉलिन फरेल (Colin Farrell) पेंग्विन के किरदार में और जेफरी राइट (Jeffrey Wright) जिम गॉरडन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 25 जून साल 2021 को रिलीज होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' की शूटिंग हुई शुरू, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें