अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन और उनकी महिला मित्र क्रिस्टीन स्टीवर्ट ने रविवार को क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। यह जोड़ा कुछ समय पहले एक-दूसरे से अलग होने के बाद फिर से एक साथ हो गया है। यह पार्टी उसी की खुशी में आयोजित की गई है। ब्रेकअप के बाद मिले इस जोड़े ने क्रिस्टीन के लॉस फेलिज घर पर पार्टी आयोजित कि जिसमें उनके दोस्त और परिवार शामिल हुए।
इन दोनों ने ही इस पैचअप को किस के साथ सेलिब्रेट किया। वेबसाइट 'शोबीजस्पाय डॉट कॉम' ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि क्रिस्टीन और पैटिंसन ने एक छोटा क्रिसमस ट्री सजाकर पार्टी दी जिसमें दोनों ने एक-दूजे से अपनी घनिष्ठता का परिचय दिया। क्रिसमस ट्री बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। वास्तव में क्रिस्टीन, पैटिंसन की घर वापसी से खुश थीं। अब यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करना चाहता है। आए हुए मेहमानों ने इस जोड़े की सलामती की दुआ की।