फैंस ने कहा- डाउन-टू-अर्थ
इस पूरे पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनकी सादगी और प्यारे व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘बहुत ही डाउन-टू-अर्थ’ और ‘दिल जीत लेने वाली’ बताया।इतना ही नहीं, इस इवेंट में रिहाना ने भारतीय फैंस के लिए ‘शुक्रिया’ भी कहा और अपने अंदाज से सभी को इम्प्रेस कर दिया।
साल 2024 में भारत आई थीं रिहाना
बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।