फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑस्कर' से सम्मानित एक्टर मार्टिन लैंडो का निधन

Mon, 17 Jul 2017 08:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मार्टिन लैंडो
विज्ञापन
'ऑस्कर' से सम्मानित जाने-माने फिल्म और टीवी एक्टर मार्टिन लैंडो अब इस दुनिया में नहीं रहे। मार्टिन का निधन अमेरिका के लॉस एंजिलिस के अस्पताल में हुआ। वो 89 की उम्र में कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
विज्ञापन


मार्टिन ने 200 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। उन्हें असल पहचान 'मिशन: इमपॉसिबल' टीवी सीरीज से मिली। साल 1994 में आई फिल्म 'एड वुड' में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें ऑस्कर से नवाजा गया।

लैंडो का जन्म न्यूयॉर्क के ब्रुक्लिन में साल 1928 में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक न्यूजपेपर कार्टूनिस्ट के तौर पर की थी। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी इस नौकरी को पांच साल के भीतर ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें