हॉलीवुड फिल्म रेड नोटिस ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और नेटफ्लिक्स पर यह मूवी दुनियाभर के दर्शकों की सबसे पसंदीदा बन गई है। यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की हिस्ट्री में नेटफ्लिक्स की सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। ड्वेन जॉनसन, गैल गैडोट और रयान रेनॉल्ड्स स्टारर रेड नोटिस एक्शन कॉमेडी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और सबसे अधिक बार देखी जाने वाली मूवी बन गई है। यह फिल्म करीब 1490 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। यह मूवी अब तक की सबसे महंगी नेटफ्लिक्स ओरीजनल है।
इस फिल्म के लिए ड्वेन जॉनसन ने दो करोड़ डॉलर की फीस ली थी। वहीं, गेल गैडॉट ने भी इतनी ही रकम ली थी। इस फिल्म के साल 2018 में बनी फिल्म बर्ड बॉक्स को भी पीछे छोड़ दिया है। रेड नोटिस की अब तक कुल व्यूअरशिप 328 मिलियन घंटे से अधिक है, जबकि बर्ड बॉक्स का रिकॉर्ड 282 घंटे का था। गैल गैडोट भी इस फिल्म की सफलता से गदगद हैं।
उन्होंने रेड नोटिस के सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनने पर प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है, "वाह वाह वाह... वाह! आप लोगों मैं बता नहीं सकती कि इन आंकड़ों से मैं कितनी खुश हूं...आभार। आपने हमारी फिल्म को नेटफ्लिक्स के इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बना दिया है !!! गौरतलब है कि फिल्म ‘रेड नोटिस’ इंटरपोल की उस सूचना पर आधारित है, जो विभिन्न देशों में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए यह संगठन अपने सदस्य पुलिस संगठनों को जारी करता है। यहां दो नंबर का एक चोर है, जिसके साथ मिलकर कलाकृतियों की चोरी के मामलों का उस्ताद एफबीआई का एक प्रोफाइलर कलाकृतियों की चोरी में माहिर और नंबर वन समझे जाने वाले बिशप को पकड़ना चाहता है।