फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन इंपॉसिबल' के बाद अब 'डून' फिल्म में नजर आएंगी रेबेका फर्गुसन, नोबेल पर आधारित होगी फिल्म

Fri, 07 Sep 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस रेबेका फर्गुसन जल्द ही अपने फैंस को बेहद खास तोहफा देने वाली हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रेबेका फर्गुसन 'ब्लेड रनर 2049' और 'प्रिजनर' जैसी फिल्मों को डायरेक्टर करने वाले निर्देशक डेनिस विलेन्यू की अपकमिंग फिल्म 'डून' में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डेनिस विलन्यू की यह फिल्म मशहूर अमेरिकन लेखक फ्रैंक हरबर्ट की चर्चित नोबेल 'डून' पर आधारित होगी। इतना ही नहीं रेबेका फर्गुसन के साथ ऑस्कर विजेता एक्टर टिमोथी चेलमेट भी मुख्य भूमिका में होंगे। खबर है कि फिल्म में वह पॉल एट्राइड्स के और वहीं रेबेका फर्गुसन उनकी मां के रोल में नजर आएंगी।

बताया जा रहा है कि डेनिस विलन्यू जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म के अगले साल तक रिलीज होने की संभावना है। आको बता दें कि एक्ट्रेस रेबेका फर्गुसन आखिरी बार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें