फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपर निकी मिनाज ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया गंभीर मुद्दा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा शुक्रिया

Wed, 19 Nov 2025 08:23 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rapper Nicki Minaj At UN Event: रैपर निकी मिनाज संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में नाइजीरिया के ईसाइयों से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा उठाया है। साथ ही इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी सराहा है। जानिए, इस मुद्दे पर रैपर निकी मिनाज ने बात की है। 

विज्ञापन
निकी मिनाज - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि नाइजीरिया में ईसाइयों को सताया जा रहा है। इस बात को निकी मिनाज ने भी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में कहा है। त्रिनिदाद में जन्मी निकी मिनाज ने ट्रंप को शुक्रिया भी कहा क्योंकि इतने जरूरी मुद्दे पर उन्होंने बात की। 

विज्ञापन


क्यों नाइजीरिया के ईसाइयों को लेकर चिंता में निकी मिनाज? 
इस महीने शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया में ईसाइयों को सताए जाने का मुद्दा उठाया। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने यह बात कही, जिस पर निकी मिनाज ने भी रिएक्शन दिया था। इस मुद्दे के चर्चा में आने के बाद संयुक्त राष्ट्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निकी ने अमेरिकी मिशन के एक पैनल में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज और रिलीजियस लीडर के साथ बात की। वह कहती हैं, ‘दुख की बात है कि यह समस्या न केवल नाइजीरिया में बल्कि दुनिया भर के कई अन्य देशों में भी बढ़ती जा रही है।’ 
मिनाज ने कहा कि वह यह बात साफ करना चाहती थीं कि नाइजीरिया में ईसाइयों की रक्षा का मतलब किसी का पक्ष लेना या लोगों को बांटना नहीं है। वह कहती हैं, ‘यह लोगों को एकजुट करने के बारे में है।’ उन्होंने नाइजीरिया को गहरी आस्था और परंपराओं वाला एक खूबसूरत देश बताया, जिसे देखने के लिए वह बेताब हैं। निकी मिनाज ने आगे कहा, ‘धार्मिक स्वतंत्रता का मतलब है कि हम सभी अपने धर्म का पालन कर सके, चाहे हम कोई भी हों, हम कहीं भी रहते हों और हमारी आस्था कुछ भी हो।’ 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: बार एग्जाम की तैयारी पर भावुक हुईं किम कार्दशियन, शेयर किया नया वीडियो; बोलीं- फिर करेंगी कड़ी मेहनत 

नाइजीरिया ईसाइयों को लेकर ट्रंप ने क्या कहा था? 
बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले कहा था कि नाइजीरिया में ईसाई धर्म के लोगों अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पेंटागन को इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी शुरू करने को कहा है। जबकि एक्सपर्ट्स की राय ट्रंप से अलग है। उनका कहना है कि कुछ हमले ईसाइयों को निशाना बनाकर किए जाते हैं। लेकिन नाइजीरिया में अधिकांश हमले, हिंसा लगभग सभी लोगों के साथ हो रही है, इसमें किसी की आस्था वाला पक्ष शामिल नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें