फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की मिनाज पर ब्वॉयफ्रेंड पर जानलेवा हमले का आरोप, दोनों ने टि्वटर पर निकाली भड़ास

Thu, 16 Aug 2018 06:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शानदार गानों और रैप से करोड़ों दिलों को धड़काने वाली अमेरिकन रैपर निक्की मिनाज के फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में स्टूडियो एलबम 'क्वीन' को रिलीज करने वाली निक्की पर ब्वॉयफ्रेंड और रैपर सफारी सैमुअल्स पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। विदेशी वेबसाइट द गार्जियन की खबर के अनुसार निक्की मिनाज रैपर सफारी सैमुअल्स के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थी। 
विज्ञापन


निक्की मिनाज को आरोपी माने जाने पर सफारी सैमुअल्स ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने ट्वीट किया- 'मुझे वह रात याद है जब तुमने मुझ पर धारदार हथियार से हमला किया। मैं मर रहा था, जब पुलिस और एंबुलेंस मुझे अस्पताल लेकर गई जिसके बाद मेरा इलाज हुआ। मैं पुलिस को झूठ बोलता रहा है कि मैंने आत्महत्या की कोशिश की, ताकि तुम्हें जेल न जाने प़ड़े।'

 
विज्ञापन

वहीं सफारी सैमुअल्स की बातों का जवाब देते हुए निक्की मिनाज ने ट्विटर पर लिखा- 'तुमने मेरा क्रेडिट कार्ड चुराया, तुम्हें लगता था कि मैं तुम्हारा लिए एक बैंक अकाउंट हूं। भगवान तुम्हें तुम्हारे किए और मुझसे झूठ बोलने की सजा जरूर देगा।' गौरतलब है कि सफारी सैमुअल्स के बीच एक समय पर आकर रिश्ते ज्यादा खराब हो गए थे। घरेलू हिंसी के बीच निक्की मिनाज ने सफारी सैमुअल्स पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था जिसके चलते वह घायल हो गए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें