फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक की खबरों की बीच एक और बड़ी मुसीबत में फंसे कान्ये वेस्ट, भरना पड़ सकता है करोड़ों का जुर्माना

Sun, 31 Jan 2021 11:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kim kardashian, kanye west - फोटो : Splash News Online
विज्ञापन

मशहूर रैपर और डिजाइनर कान्ये वेस्ट की जिंदगी में परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ मशहूर मॉडल और बिजनेस वुमन किम कार्दिशयन के साथ उनके तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। इसके चलते उनकी निजी जिंदगी में उथल पुथल मची हुई है। वहीं हाल ही में उनके प्रोफेशनल ग्रुप संडे सर्विस के सदस्यों ने उन पर मुकदमे ठोंक दिए हैं। इसके चलते कान्ये को करोड़ों रुपये चुकाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


कान्ये वेस्ट पर अमेरिकी श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगा है। ग्रुप संडे सर्विसेज के सदस्यों ने कान्ये पर आरोप लगाया है कि उनसे बहुत काम कराया गया, लेकिन पैसे नहीं दिए गए। इतना ही नहीं कान्ये पर उन सदस्यो के साथ बदसलूकी के भी आरोप लगे हैं। कई लोगों ने ये आरोप भी लगाया कि उन्हें खाना खाने से रोका गया साथ ही उनके टॉयलेट इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई।

कान्ये वेस्ट पर संडे सर्विसेज ग्रुप के 500 से अधिक लोगों ने ये केस दर्ज करवाया है। इसके चलते अब कान्ये बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इन लोगों ने ये केस लॉस एंजिलिस की कोर्ट में दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उनसे दो दिन तक लगातार काम करवाया गया और बदले में उन्हें सैलिरी भी नहीं दी गई। इतना ही नहीं उन्हें आराम करने भी नहीं दिया गया। ग्रुप के सदस्य माइकल पियरसन ने कहा कि, 'हमसे काम ले लिए गए, लेकिन मेहनताना नहीं दिया गया। काम के बदले 500 डॉलर देने की बात कही गई थी, लेकिन कान्ये वेस्ट की कंपनी ने उन्हें कुछ भी नहीं दिया'।
विज्ञापन


इतना ही नहीं माईचैनल इंक नाम की कंपनी ने भी कान्ये वेस्ट के संडे सर्विसेज ग्रुप पर केस दर्ज कराया है।इसमें आरोप लगाया है गया है कि उनके लोगों से 6 महीने तक बिना मेहनताना दिए काम कराया गया। अब इन सारे केस के चलते कान्ये की मुश्किल बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अगर कान्ये से केस हार जाते हैं तो उन्हें 30 मिलियन डॉलर यानी की 2 अरब 18 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम देनी पड़ सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें