फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामी मालेक ने इस तरह शुरू किया था अपना अभिनय का सफर, फिर बने ऑस्कर विजेता

Tue, 12 May 2020 03:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनय की दुनिया में कदम रखने के पहले रामी मालेक को काफी संघर्ष का भी सामना रना पड़ा था
  • रामी मालेक ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया
विज्ञापन
रामी मालेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने अभिनय से लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज कलाकार रामी मालेक का जन्मदिन 12 मई को होता है। उनका जन्म साल 1981 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ था। रामी मालेक हॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने सिनेमा में अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने अभिनय का सफर थियेटर से शुरू किया था। कॉलेज के समय से ही रामी मालेक थियेटर से जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन


अभिनय की दुनिया में कदम रखने के पहले रामी मालेक को काफी संघर्ष का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी शोज से अपनी शुरुआत की। रामी मालेक का पहला टीवी शो गिलमोर गर्ल्स था। वह इस शो के In the Clamor and the Clangor एपिसोड में नजर आए थे। इस शो में रामी मालेक के किरदार का नाम एंडी था। इस एपिसोड में उनका केवल कैमियो था। गिलमोर गर्ल्स के बाद रामी मालेक कई टीवी शो किए, जिसके बाद उन्हें दर्शकों को खूब प्यार मिला।

अगर बात करें रामी मालेक की फिल्मों की तो वह साल 2006 में फिल्म नाइट एट द म्यूजियम में पहली बार नजर आए थे। वह इस फिल्म में सह कलाकार के तौर पर थे, लेकिन इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। 
विज्ञापन


रामी मालेक ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। उनमें 'लेरी क्राउन', 'शॉर्ट टर्म 12' और 'बोहेमियन रैपसोडी' जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'बोहेमियन रैपसोडी' के लिए रामी मालेक को पिछले साल ऑस्कर से नवाजा गया। उनकी यह फिल्म साल 2018 में आई थी। अब वह जल्द की खलनायक के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। रामी मालेक जेम्स बॉन्ड सीरीज की आने वाली फिल्म 'नो टाइम टू डाय' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म मुख्य अभिनेता डेनियल क्रेग होंगे। रामी मालेक की प्रसिद्धी की बात करें तो साल 2019 में टाइम्स मैगजीन ने उन्हें सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग इटली में ही करेंगे टॉम क्रूज, बेसब्री से कर रहे इंतजार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें