फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2026: निक जोनस का हाथ थामे रेड कार्पेट पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस

Mon, 16 Mar 2026 12:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Oscars 2026: प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार एंट्री से सभी का ध्यान खींच लिया। इस खास मौके पर वह अपने पति निक जोनस का हाथ थामे रेड कार्पेट पर पहुंचीं।

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल सेरेमनी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। वे अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। रेड कार्पेट पर दोनों ने साथ में पोज दिए और पैपराजी के सामने कई प्यारे पल भी शेयर किए।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : एक्स
प्रियंका ने चुना खूबसूरत स्ट्रैपलेस सफेद गाउन 
इस प्रतिष्ठित शाम के लिए प्रियंका ने डायर का बेहद खूबसूरत स्ट्रैपलेस सफेद गाउन चुना। ये व्हाइट कलर का था और नीचे की तरफ से लंबा फ्लोइंग डिजाइन था, जिसमें हाई स्लिट और स्कर्ट पर पंख जैसी डिटेलिंग नजर आ रही थी।

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

डायमंड नेकलेस के साथ पूरा किया आउटफिट
प्रियंका ने अपने लुक को ब्लैक पॉइंटेड हील्स और चमकदार डायमंड नेकलेस के साथ पूरा किया। उन्होंने बालों को सीधा और स्लीक रखा। वहीं उनका मेकअप सॉफ्ट और ग्लोइंग था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : एक्स
क्लासिक रेड कार्पेट लुक में नजर आया कपल
निक जोनस की बात करें, तो वे क्लासिक ब्लैक वेलवेट टक्सीडो, सफेद शर्ट और बो टाई में बेहद स्टाइलिश नजर आए। दोनों का आउटफिट एक क्लासिक रेड कार्पेट लुक दे रहा था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका ने तैयारियों की झलकियां की थी शेयर 
रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले प्रियंका ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैयारियों की क्लिप्स भी शेयर की। एक छोटे से वीडियो में वह इसी सफेद डियोर गाउन में अवॉर्ड सेरेमनी के लिए तैयार होती नजर आईं और उनके साथ निक जोनस भी थे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

ड्रेस और मेकअप की क्लिप्स की शेयर 
उन्होंने अपने ड्रेसिंग रूम के कुछ बिहाइंड द सीन मोमेंट्स भी शेयर किए, जहां उनकी टीम उनके लुक को फाइनल टच दे रही थी। एक क्लिप में गाउन को करीब से भी दिखाया गया, जिस पर पर्सनलाइज्ड टैग लगा था।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं थीं प्रियंका
बता दें कि इस साल सेरेमनी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल हुईं थी। उन्होंने स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर' फिल्म कैटेगिरी के विनर्स का नाम अनाउंस किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें