फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनस को क्या है पसंद? खुद को कहती हैं 'इंडियन प्रिंसेस'

Tue, 23 Dec 2025 04:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra's Daughter Malti Marie Chopra Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आईं। इस शो में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी की पसंद के बारे में बताया।
 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-मालती और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा जोनस भले ही लॉस एंजिल्स में रहती हैं, लेकिन उनका दिल पूरी तरह से भारतीय है। वे अपनी बेटी मालती मैरी जोनस को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने के लिए हर मुमकिन प्रयास करती हैं। हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आईं प्रियंका ने बताया कि विदेश में रहकर भी वह अपनी बेटी को भारतीय परंपराओं से जोड़े रखती हैं। जब अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि मालती को भारत में होने की क्या कमी महसूस हो सकती है, तो प्रियंका का जवाब बहुत प्यारा और दिल छूने वाला था।
विज्ञापन

मालती को क्या पसंद है?
मालती अक्सर भारत आती-जाती रहती हैं। वह मेरे साथ हैदराबाद, मुंबई, और दिल्ली गई हैं, और यहां तक कि वह अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन भी कर चुकी हैं। प्रियंका ने बताया, 'मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि मालती भारतीय संस्कृति और परंपराओं से अच्छे से जुड़ी रहे।' सबसे प्यारी बात जो प्रियंका ने मालती के बारे में बताईं, वो यह है कि जब भी मालती घाघरा-चोली पहनती हैं, तो खुद को 'इंडियन प्रिंसेस' कहती हैं। प्रियंका ने बताया, 'मालती को घाघरा, बिंदी और चूड़ियां बहुत पसंद हैं। मैं हमेशा उसके लिए ये चीजें लेकर जाती हूं।'
 

प्रियंका और निक के बारे में
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। इस जोड़े ने जनवरी 2022 में सरोगेसी से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म महेश बाबू के साथ है और बहुत बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। प्रियंका इसमें मंदाकिनी नाम का किरदार निभा रही हैं। कथित तौर पर इस फिल्म में प्रियंका अपने तेलुगु डायलॉग खुद ही डब कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: पिता सुरिंदर की 100वीं जयंती पर इमोशनल हुए अनिल कपूर, लिखी दिल की बात; तस्वीरों के जरिए जाहिर किया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें