फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट डी नीरो के साथ दिखाई दीं प्रियंका, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Fri, 21 Apr 2017 02:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक के बाद एक झंडे गाड़ रही हैं। 'क्वांटिको' सीरियल और 'बेवॉच' के ट्रेलर में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है अब शो की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी बनकर पहुंची हैं।
विज्ञापन


प्रियंका हॉलीवुड की कई नामी हस्तियों के साथ यहां डॉक्यूमेंट्री और स्टूडेंट विजनरी प्रतियोगिता को जज करेंगी। इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने के बाद उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रियंका ने एक्ट्रेस वूपी गोल्डबर्ग, फिल्म प्रोड्यूसर जेन रोजेंथ और दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। रॉबर्ट हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें- 'बेवॉच' पोस्टरः गॉगल पहनकर प्रियंका ने कहा- 'आगे बढ़ो और घूरो'
An afternoon with the greats. Congrats @whoopigoldberg @janetribeca #RobertDeNiro on 16 yrs! Thanks for including me! #Tribeca2017 #JuryDuty pic.twitter.com/EemHXSDWVD— PRIYANKA (@priyankachopra) 20 April 2017
विज्ञापन



आपको बता दें कि ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल की स्थापना जेन रोजेंथ, रॉबर्ट डी नीरो ओर क्रेग हैटकॉफ ने 2002 में की थी। इस फिल्म फेस्टिवल को जज करने के बाद प्रियंका इंडिया आएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। प्रियंका ने लिखा था कि न्यूयॉर्क में उनका यह आखिरी सप्ताह है और इस दौरान वह काफी इमोशनल हो रही हैं।
  Packing up the house is such a conflicted emotion!so many things pop out that u didn't remember..Last official week in NYC until next time.. — PRIYANKA (@priyankachopra) April 16, 2017
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सुंदर दिखने के लिए ये तरीके अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें