प्रियंका ने किया फैंस का शुक्रिया
प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम पर एक भावुक थैंक्यू नोट शेयर करते हुए लिखा कि वह सबके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हैं। प्रियंका को फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने बधाई दी, जिनमें करीना कपूर खान, महेश बाबू और डायरेक्टर एसएस राजामौली शामिल हैं।
पति निक जोनस की खास बधाई
प्रियंका के जन्मदिन पर उनके पति निक जोनस ने एक बेहद खास तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उनकी सगाई के समय की थी, जिसे अब 8 साल पूरे हो चुके हैं। निक ने कैप्शन में लिखा, '8 साल पहले उसने हां कहा था।' प्रियंका ने इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'बहुत आभारी हूं कि तुमने पूछा।'
'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर एसएस राजामौली की आने वाली बड़ी फिल्म 'वाराणसी' में 'मंदाकिनी' के किरदार में नजर आएंगी। प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर राजामौली ने फिल्म से उनके दो नए लुक शेयर किए और लिखा, 'मुस्कुराते समय शालीनता, न मुस्कुराते समय आग।'
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू फिल्म 'वाराणसी' में 'रुद्र' का किरदार निभा रहे हैं। 'वाराणसी' का काम आखिरी दौर में है और यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan: विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया टीजर रिलीज, दिखा अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने का सफर