प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्यूट फोटो शेयर की, जिसमें पापा जोनस अपनी पोती मालती मैरी को गोद में लिए हुए हैं और किसी चीज की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रियंका ने लिखा, 'सबसे अद्भुत ससुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सीनियर @papakjonas।'
निक का पोस्ट
निक जोनस ने भी अपने पापा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बचपन की एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें छोटे निक अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा निक ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रियंका के अलावा उनके पिता भी नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर है, जिसमें निक के पिता और मालती साथ में नजर आ रहे हैं। निक ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'दुनिया के सबसे अच्छे पापा और दादाजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
किन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका की अगली फिल्म 'द ब्लफ' है। इसमें वो एक खतरनाक समुद्री डाकू एर्सेल बॉडेन का रोल निभा रही हैं। यह एक्शन फिल्म 25 फरवरी 2026 को रिलीज होगी (प्राइम वीडियो पर)। इसके अलावा, प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज भी हैं। प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी, जो एक रहस्यमयी चोर है। पोस्टर में उन्हें पीली साड़ी में बंदूक लिए दिखाया गया है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'वैलेंटाइन डे' पर देखें बॉलीवुड की सदाबहार सात रोमांटिक फिल्में, 'वीर जारा' से लेकर 'आशिकी 2' तक शामिल