समुद्री डाकू ब्लडी मैरी के किरदार में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एर्सेल बॉडेन की भूमिका निभा रही हैं, जो 'ब्लडी मैरी' के नाम से कुख्यात एक पूर्व समुद्री डाकू है। वो अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़ना चाहती है। कभी समुद्र में खौफ का पर्याय रही ब्लडी मैरी अपने पुराने दुश्मनों का सामना करने के लिए मजबूर हो जाती है। जब उसके पुराने साथी बदला लेने और चुराया हुआ सोना वापस पाने के लिए लौटते हैं। प्रियंका ने अपने किरदार के लिए असल जीवन की महिला समुद्री डाकुओं के बारे में काफी पढ़ा और जानकारी इकट्ठा की।
निक जोनस ने किया प्रियंका के लिए चीयर
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी अपनी पत्नी का हौसला अफजाई करने के लिए उनके लुक को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं जब पूरी दुनिया देखेगी कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में कितनी शानदार और दमदार लगी हैं।’
25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित और जो बॉलारिनी के साथ सह-लिखित यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में कलाकारों में टेमुएरा मॉरिसन क्वार्टरमास्टर ली के रूप में हैं, जो कैप्टन कॉनर के सलाहकार हैं। साथ ही इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, जैक मॉरिस, डेविड फील्ड और वेदांतेन नायडू भी शामिल हैं।