फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ और हाथों में बंदूक, हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ से प्रियंका चोपड़ा का लुक आया सामने; बनीं समुद्री डाकू

Thu, 08 Jan 2026 08:31 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra New Look: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म से उनका लुक सामने आया है। इस बार प्रियंका एक समुद्री डाकू के किरदार में नजर आएंगी। यहां देखिए किस अंदाज में नजर आईं प्रियंका…
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। अब एक बार फिर वो हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली है। उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' से उनका पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 1800 के दशक के उत्तरार्ध में हुईं समुद्री डाकुओं की रोमांचक कहानी है। फिल्म से अपने लुक की कई तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जानिए कब रिलीज होनी है यह फिल्म…

प्रियंका ने साझा की तस्वीरें

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘द ब्लफ’ से कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें प्रियंका के अलग-अलग अंदाज नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य फोटोज में फिल्म की बाकी कास्ट भी दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘मां, रक्षक, और समुद्री डाकू। मिलिए ब्लडी मैरी से।’ साझा की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर में प्रियंका तलवार लिए गुस्से में लड़ती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो खून से लथपथ बंदूक हाथ में पकड़े दिख रही हैं। जबकि एक तस्वीर में वो खाने की टेबल पर फैमिली के साथ बैठी हैं, बाकी कुछ एक तस्वीरों में वो कभी एक रक्षक के गेटअप में तो कभी समुद्री डाकू के लुक में नजर आ रही हैं। 
 


 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

समुद्री डाकू ब्लडी मैरी के किरदार में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एर्सेल बॉडेन की भूमिका निभा रही हैं, जो 'ब्लडी मैरी' के नाम से कुख्यात एक पूर्व समुद्री डाकू है। वो अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़ना चाहती है। कभी समुद्र में खौफ का पर्याय रही ब्लडी मैरी अपने पुराने दुश्मनों का सामना करने के लिए मजबूर हो जाती है। जब उसके पुराने साथी बदला लेने और चुराया हुआ सोना वापस पाने के लिए लौटते हैं। प्रियंका ने अपने किरदार के लिए असल जीवन की महिला समुद्री डाकुओं के बारे में काफी पढ़ा और जानकारी इकट्ठा की।

निक जोनस ने किया प्रियंका के लिए चीयर
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी अपनी पत्नी का हौसला अफजाई करने के लिए उनके लुक को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं जब पूरी दुनिया देखेगी कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में कितनी शानदार और दमदार लगी हैं।’

25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित और जो बॉलारिनी के साथ सह-लिखित यह फिल्म  25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में कलाकारों में टेमुएरा मॉरिसन क्वार्टरमास्टर ली के रूप में हैं, जो कैप्टन कॉनर के सलाहकार हैं। साथ ही इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, जैक मॉरिस, डेविड फील्ड और वेदांतेन नायडू भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें