प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
जो ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए जो ने कैप्शन में लिखा 'बहन (भाभी) के साथ अंगूर का जूस।' वीडियो के ऊपर लिखा है 'उस खास दोस्त के साथ पेय का आनंद लिया जा रहा है।'
यूजर्स को पसंद आया बॉन्ड
वायरल वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस को दोनों के बीच भाई-बहन जैसी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। एक यूजर ने लिखा 'यह एकदम कूल भाभी और कूल देवर वाली वाइब है! बहुत बढ़िया!' एक और फैन ने मजाक में कहा, 'आपके सामने इतने सारे खाली ग्लास देखकर मुझे कोई हैरानी नहीं हो रही।' एक और फैन ने लिखा 'आप लोग मेरे पड़ोसी लग रहे हो।'
प्रियंका चोपड़ा का काम
यह नया वीडियो तब आया है जब प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत आने से पहले, परिवार के साथ किसी अज्ञात जगह पर कुछ समय बिताया था।
एक्ट्रेस जुलाई के आखिर में हैदराबाद पहुंचीं ताकि वे एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग फिर से शुरू कर सकें, जो अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।