फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश मैगजीन वोग की अतिथि संपादक बनीं प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल, रचा इतिहास

Mon, 29 Jul 2019 12:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Meghan markle - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी की पत्नी और एक्ट्रेस मेगन मार्केल प्रतिष्ठित फैशन मैगजीन ब्रिटिश वोग के सितंबर के अंक को संपादित करेंगी। पत्रिका के 103 साल के इतिहास में ब्रिटिश वोग के सितंबर अंक की पहली अतिथि संपादक बनकर मेगन ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


शाही परिवार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, "फोर्सेस फॉर चैंलेंज" शीर्षक वाला यह संस्करण दुनिया की जानी-मानी 15 महिलाओं की जिंदगी पर फोकस होगा जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। यह अंक महिलाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों समानता, दया, न्याय और खुले दिमाग के मुद्दों को उठाने पर प्रकाश डालेगा।

मेगन ने इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए के लिए वोग पत्रिका के प्रधान संपादक के साथ सात महीने तक काम किया है। 'फोर्सेज फॉर चेंज' शीर्षक वाले इस अंक में मेगन और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा के बीच एक स्पष्ट बातचीत भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेगन मार्केल ब्रिटिश शाही घराने की अब तक की कई बहुओं से अलग हैं। जो बातें उन्हें दूसरी बहुओं से जुदा बनाती हैं वो ये हैं कि वो न सिर्फ अदाकारा हैं बल्कि अमेरिकी भी हैं। प्रिंस हैरी से शादी से पहले वो तलाकशुदा थीं। वह अमेरिकी-अफ्रीकी नस्ल की है। मेगन मार्केल हॉलीवुड स्टार हैं। उनका पूरा नाम राशेल मेगन मार्केल है। उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन की दुनिया में लंबा वक्त बिताया है। मेगन को अमेरिकन टीवी सीरीज सूट्स में रेचल के किरदार से ज्यादा लोकप्रियता मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें