प्रिंस चार्ल्स के एक करीबियों ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द क्राउन' के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में इस सीरीज का चौथा पार्ट लॉन्च किया गया है जिसमें चार्ल्स की राजकुमारी डायना से शादी और उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताया गया है।
प्रिंस के कुछ करीबी विश्वासपात्रों ने स्ट्रीमिंग के निर्माताओ पर वित्तीय लाभ के लिए रॉयल फैमिली के दर्द का फायदा उठाने का आरोप लगाया है और इस बात पर नाराजगी जताई कि इसके काल्पनिक संस्करण में 'फिक्शन को तथ्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है।'
वहीं अब ब्रॉडकास्टर ने भी शाही परिवार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि शाही परिवार ने अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए कई मिलियन पाउंड की डील पर हस्ताक्षर किए हैं।
वहीं शाही परिवार से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जनता को यह सोचकर मूर्ख नहीं बनाया जाना चाहिए कि वास्तव में जो हुआ, ये सीरीज उसका सटीक चित्रण है। सीरीज में कुछ ऐसी घटनाओं को का चित्रण किया गया है जो घटित ही नई हुईं।