अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित सैन फर्नांडो में हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एडल्ट स्टार 31 वर्षीय डाहलिया स्काई (Dahlia Sky) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एक कार से डाहलिया का शव बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पॉर्न स्टार डाहलिया स्काई के शरीर पर बंदूक की गोलियों के निशान पाए गए हैं। जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि डाहलिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी साफ तौर पर इस पर कुछ भी कहना संभव नहीं है। एलएपीडी जासूस डेव पेटेक ने कहा कि पॉर्न स्टार डाहलिया का शव 30 जून को बरामद हुआ था। अभी तक जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह कहा जा सके कि उसकी हत्या हुई हो या कुछ गलत हुआ हो।
डाहलिया स्काई ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। जिसके चलते वह हाल ही में वो डिप्रेशन की शिकार भी हो गई थीं। एडल्ट इंडस्ट्री में उनके साथियों ने बताया कि उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फीमेल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया गया था। लेकिन कैंसर होने के बाद वो टूट सी गई थीं। बीमारी से पहले वो हमेशा हंसती रहती थीं, लेकिन जब से उनका इलाज शुरू हुआ तब से वो हंसी कहीं गायब हो गई। उनके कई करीबियों ने उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।