पॉप स्टार मडोना ने अपने फैंस के लिए छह क्रिसमस गिफ्ट दिए हैं। उन्होंने अपने नए एलबम 'रिबेल हार्ट' के लीक होने के बाद एक ही रात में छह गाने रिलीज कर दिए। मडोना ने ट्विटर पर लिखा कि 'जल्द ही क्रिसमस आ रहा है। मेरे एलबम को प्री-ऑर्डर कीजिए और छह गाने डाउनलोड कीजिए। छुट्टियां मुबारक हों।'
एक ब्रिटिश वेबसाइट के अनुसार, मडोना का एलबम मार्च में रिलीज होना है। लेकिन मडोना के नए एलबम के छह गाने 'बिच आईएम मडोना', 'इस्यूमिनेटी', 'लिविंग फॉर लव', 'डेविल प्रे', 'घोस्टटाउन', 'अनअपोलोजेटिक बिच' उपलब्ध हो गए हैं।