जस्टिन का इंस्टाग्राम पोस्ट
जस्टिन बीबर ने हैली की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह शानदार पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में हैली ने कैजुअल आउटफिट पहना हआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर में हैली किसी को देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
जस्टिन का हालिया पोस्ट
जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह संगीतकारों के साथ काम करते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो के साथ एक खास नोट भी लिखा था। जस्टिन ने लिखा था, 'उन्हें हमेशा दूसरों को खुश करने का दबाव महसूस होता है, जिससे वह अब थक गए हैं। यही वजह है कि इस दबाव में वह कभी-कभी खुद को खो देते हैं और उन्हें लगता है कि वह दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि वह खुद से नफरत करते हैं, जब वह दूसरों को खुश करने के लिए खुद को बदलते हैं।'