दुनिया भर में अपने शानदार गानों से लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन बनने वाले हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर ने अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कनाडाई पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने अमेरिका की मशहूर मॉडल हेली बाल्डविन से सगाई कर ली है।
विदेशी वेबसाइट TMZ की खबर के अनुसार जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन ने बहामास के एक लोकल रेस्टोरेंट में 7 जुलाई को सगाई कर ली है। इनकी सगाई की जानकारी वहां मौजूद दो चश्मदीदों ने दी। गौरतलब है कि 24 साल के जस्टिन बीबर साल 2016 से हेली बाल्डविन को डेट कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच ब्रेकअप होने जैसी खबरें भी मीडिया में छाई रहीं, लेकिन दोनों के बीच कुछ समय बाद फिर से नजदीकियां देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि दोनों बहामास में छुट्टियां बीताने पहुंचे। इस दौरान जस्टिन बीबर ने एक रेस्टोरेंट में हेली बाल्डविन को शादी का प्रपोज किया और फिर सगाई कर ली। लेकिन रेस्टोरेंट के मैंनेजर और स्टाफ ने अभी तक इस बार में मीडिया को कुछ नहीं बताया है। पता हो कि जस्टिन बीबर ने काफी लंबे समय तक महिला सिंगर सेलेना गोमेज को भी डेट किया था। यह दोनों काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे लेकिन एक समय पर आकर इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन की नजदीकियां बढ़ने लगीं।