पीएम मोदी ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को लेकर कही खास बात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आपने मुंबई और अहमदाबाद में आयोजित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें देखी होंगी। इससे साफ पता चलता है कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट के लिए कई संभावनाएं हैं। दुनिया भर के बड़े कलाकार भारत की ओर आकर्षित हैं... मुझे उम्मीद है कि राज्य और निजी क्षेत्र आवश्यक बुनियादी ढांचे और कौशल पर ध्यान केंद्रित करेंगे।''
शिखर सम्मेलन लेकर पीएम की राय
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में आगामी विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन को लेकर कहा, ''अगले महीने भारत पहली बार विश्व ऑडियो विजुअल शिखर सम्मेलन या वेव्स की मेजबानी करेगा। यह एक बड़ा आयोजन होगा, जो दुनिया के सामने भारत की रचनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करेगा। राज्यों में ऐसे आयोजनों से मिलने वाला राजस्व और लोगों में बनी धारणा भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में योगदान देगी।"
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख के कार्टर रोड स्थित घर का होगा पुनर्विकास? मन्नत नहीं अमृत है किंग का पहला निवास स्थान