फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grammy: पीएम मोदी ने इंडो अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर दी बधाई, बोले- 'यह बहुत सराहनीय है'

Mon, 03 Feb 2025 11:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भारतीय अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने ग्रैमी मिलने पर कहा कि यह भारत के लिए बेहद सराहनीय है। वे इस संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी- भारतीय अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति के लिए बेहद भावुक क्षण है। वे संस्कृति को और लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि गायिका चंद्रिका टंडन को उनके त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिला है। इसके बाद पीएम मोदी ने चंद्रिका को अपने एक्स अकाउंट से बधाई दी है।

विज्ञापन

एक्स पोस्ट पर की ऐसी बात
उन्होंने लिखा- चंद्रिका टंडन को त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी मिलने पर बधाई। संगीत की दुनिया में किए इस कार्य के लिए सभी को बहुत गर्व है। यह बहुत सराहनीय है। साथ ही दर्शाता है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी भावुकता रखती हैं। साथ ही इसे लोकप्रिय भी बना रही हैं। वह कई लोगों के लिए एक मिसाल हैं। मुझे साल 2023 में न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात की याद दिलाती है।

चंद्रिका टंडन - फोटो : फेसबुक
चंद्रिका टंडन ने जाहिर की खुशी
चंद्रिका ने ये पुरस्कार लेते समय अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संगीत प्रेम है, संगीत प्रकाश है, और संगीत हंसी है और आइए हम सभी प्रेम, प्रकाश और हंसी से घिरे रहें। संगीत के लिए धन्यवाद और संगीत बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। बता दें कि साल 2009 के 'सोल कॉल' और पहली जीत के बाद यह चंद्रिका टंडन का दूसरा ग्रैमी नामांकन था।
विज्ञापन

इन सात गानों का समूह है त्रिवेणी
30 अगस्त, 2024 को रिलीज हुए एल्बम 'त्रिवेणी' के सात ट्रैक में हैं, जिसमें "पाथवे टू लाइट", "चेंट इन ए", "जर्नी विदिन", "एथर सेरेनेड", "एंशिएंट मून", "ओपन स्काई", और "सीकिंग शक्ति" शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें